पपीता खाने के फायदे और नुकसान
पपीता खाने के फायदे और नुकसान (papita khane ke fayde aur nuksan)
जब भी फलों का नाम आता है तो उसमें पपीते का नाम अवश्य आता है, क्योंकि यह एक बहुत ही स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर फल है। यह पूरे भारत में हर जगह उपलब्ध है। पपीते के अंदर पाया जाने वाला पेप्सिन नामक तत्व हमारे पेट के लिए बहुत ही अच्छा होता है। यह हमारे पाचन तंत्र को सुधारता है।
जिन लोगों को अक्सर कब्ज की शिकायत रहती है उनके लिए पपीता एक अच्छा नुस्खा है। पपीते का सेवन करने से हमारा डाइजेशन बहुत अच्छा हो जाता है। पपीते (papaya) के सेवन से शरीर के बैक्टीरिया भी नष्ट हो जाते हैं।
पपीता एक बहुत ही अच्छा आहार है जिससे खाकर आप अपना पेट तो भर ही सकते हैं लेकिन इसके कई फायदे भी हैं जो आपके शरीर के लिए बहुत अच्छे होते हैं।
आज हम आपको खाली पेट पपीता खाने के नुकसान,पपीता खाने के फायदे और नुकसान, पपीता के पत्तों के नुकसान, पपीता खाने का सही समय, c, पपीता की जड़ के फायदे, पपीता और दूध से होने वाले साइड इफेक्ट, पपीता और दूध के लाभ आदि के बारे में बताएंगे।
यह भी पढ़े बैंगन के फायदे और नुकसान BAINGAN KE FAYDE AUR NUKSAN
महिलाओं में दूध के लिए पपीते का सेवन
जिन महिलाओं के दूध बहुत ही कम मात्रा में बनता हो उन महिलाओं को नियमित पपीते का सेवन करना चाहिए। जिससे स्तनपान कराने वाली महिलाओं में दूध अच्छी मात्रा में बनने लगता है और शिशुओं को भरपूर मात्रा में आहार प्राप्त होता है।
पथरी के लिए पपीते का उपयोग
जिन्हे पथरी की समस्या है उप लोगो को इससे निपटने के लिए पपीता का सेवन अवश्य करना चाहिए। पथरी को दूर करने के लिए पपीते की जड़ को अच्छे से धो लें और इसे पानी के साथ मिलाकर पीस लें। जब भी आपको पानी पीने की इच्छा हो तो इस पानी को छानकर पी लें। यदि आपने नियमित इस नुस्खे का प्रयोग किया तो निश्चित रूप से कुछ ही दिनों में आप की पथरी गल कर पेशाब के मार्ग से बाहर निकल जाएगी।
कब्ज और गैस दूर करने के लिए पपीते का इस्तेमाल
आज के समय में कब्ज की समस्या एक बहुत ही आम समस्या है तो जिन लोगों को कब्ज है। उन्हें पपीता का सेवन रोज करना चाहिए। कब्ज दूर करने के लिए पपीते को दूध के साथ खाएं। इससे कुछ दिनों में आपका पेट अच्छे से साफ होने लगेगा।
पेट के लिए पपीता का उपयोग
पपीता के औषधीय गुण हर कोई जानता है पपीता सेहत से भरपूर होता है। इसके नियमित सेवन से पेट के अनेक रोग दूर हो जाते हैं तथा पाचन शक्ति मजबूत होती है। जिन लोगों को भूख बहुत कम लगती है उन्हें पपीते का नियमित सेवन करना चाहिए। इससे भोजन के प्रति अरुचि दूर होती है और खुलकर भूख लगने लगती है।
अनिद्रा के लिए पपीता का उपयोग
आजकल लोगों को अच्छे से नींद नहीं आती और कई लोग लीवर से जुडी पेरशानियो से ग्रसित होते हैं ऐसे लोगो को नियमित पपीता खाना चाहिए। इससे अनिद्रा रोग दूर हो जाएगा।
हाई ब्लड प्रेशर में पपीते का उपयोग
जिन लोगों को उच्च रक्तचाप यानी कि हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है उन्हें नियमित पपीता खाना चाहिए। इससे पाचन क्रिया बेहतर होती है और कब्ज दूर होती है। इससे आपका ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है।
महिलाओं की चेहरे पर मुंहासे दूर करने में पपीते का उपयोग
मुहाॅसे होने का मुख्य कारण कब्ज को माना जाता है इस कारण पपीते का नियमित सेवन करते हैं तो आपकी कब्ज से दूर होगी। जिससे आपका चेहरा बिल्कुल साफ रहेगा।
पपीता खाने के नुकसान
1.वैसे तो पपीता बहुत ही लाभदायक फल है लेकिन पपीता खाने के नुकसान भी हो सकते हैं। जिन्हें हम यहां पर बताएंगे।
2.गर्भवती महिलाओं को पपीते का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए क्योंकि यह गर्भपात (abortion) का कारण बन सकता है।
3.स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी पपीते का सेवन अपने डॉक्टर की सलाह के बाद ही करना चाहिए। यदि आप ज्यादा मात्रा में पपीता खाते हैं तो इसमें उपस्थित Beta-carotin के कारण आपकी त्वचा पीली पड़ने लगती है।
4.पपीता में उपस्थित एंजाइम श्वास संबंधी रोगों का कारण बन सकते हैं।
5.ज्यादा पपीता खाने से आपके पेट में ब्लाटिंग,पेट दर्द या मांसपेशियों का दर्द हो सकता है।
6.जिन शिशुओं की उम्र 1 वर्ष से कम है उन्हें पपीते का सेवन नहीं करना चाहिए।
7.जो लोग खून पतला करने की दवाइयां (medicine) ले रहे हैं उन्हें पपीते का सेवन कम करना चाहिए।
प्रकृति ने हमें जितनी भी चीजें दी है उन सभी का इस्तेमाल यदि हम सही तरह से करें तो यह हमें फायदा पहुंचाती हैं और यदि गलत मात्रा में प्रयोग करें तो नुकसान पहुंचाती हैं। इसलिए आप पपीते का सेवन अवश्य करें, लेकिन सीमित मात्रा में करें। जिससे कि आपको इसके फायदे ही मिले और पपीता खाने के दुष्प्रभाव से आप दूर ही रहे। आशा करता हूं कि इस लेख के माध्यम से आप पपीता खाने के फायदे और नुकसान के बारे में जान गए होंगे।
Disclaimer (अस्वीकरण)
दी गई सभी जानकारी केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञान के लिए दी गई है। हम क्षेत्र इकाई से अनुरोध करते हैं कि आप किसी भी सिफारिश / संकल्प का प्रयास करने से पहले अपने चिकित्सक से संपर्क करें। इस स्वास्थ्य से जुड़ी इस वेब साइट का उद्देश्य आपको अपने स्वास्थ्य से जुड़ा बनाना है और स्वास्थ्य से जुड़े आंकड़ों की आपूर्ति करना है। आपके डॉक्टर के पास आपके स्वास्थ्य के संबंध में उच्च डेटा है और उनकी सिफारिश का कोई विकल्प नहीं है।


Post a Comment