Anjeer khane ke fayde : अंजीर खाने के फायदे
Introduction :
अंजीर एक प्रकार का फल है जो स्वादिष्ट और पौष्टिक तो होता ही है। इसके साथ-साथ उसके फायदे इतने ज्यादा होते हैं कि आप चौक जायेंगे। यह फल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। कई तरह के रोगों से आपको बचाए रखता है आइए आज जानते हैं अंजीर खाने के कुछ महत्वपूर्ण फायदे के बारे में
Anjeer khane ke fayde hindi me :
1. विटामिंस का खजाना है अंजीर :
अंजीर में कई तरह के विटामिंस पाए जाते हैं जैसे b1, B2,सी, के आदि। यह विटामिंस आपके शरीर को आवश्यक तत्वों को पूर्ति में मदद करते हैं। इसकी वजह से आपकी इम्यूनिटी बढ़ती है और आपका शरीर मजबूत बनता है।
Read also : Rice khane ke fayde
2. भरपूर पोषण प्रदान करता है अंजीर :
फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, जिंक आदि तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह सभी तत्व आपके शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अत्यंत आवश्यक है। इनकी वजह से आपका मस्तिष्क भी स्वस्थ रहता है।
3. अंजीर खाने के फायदे हृदय स्वास्थ्य बढाए:
अंजीर में पोटैशियम होता है जो आपके दिल के लिए फ़ायदेमंद होता है। ये दिल की धड़कन को संतुलित रखता है और हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है। अतः जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या हो उन्हें अपने आहार में अंजीर जरूर शामिल करना चाहिए।
अंजीर खाने के फायदे वजन नियंत्रण में :
अंजीर में फाइबर होता है जो आपको भूख कम लगने में मदद करता है। इसके कारण आपका वजन नियंत्रित रहता है। क्योंकि भूख कम लगने की वजह से हम खाना भी कम मात्रा में खाते हैं जिसके फल स्वरुप कम कैलोरी हमारे शरीर में जाती है।
कब्ज़ और पाचन समस्या:
अंजीर कब्ज़ को कम करने में मददगार होता है क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है। ये आपके पाचन तंत्र को भी सुधारने में मदद करता है। जिन लोगों को पुरानी कब्ज़ है। वह भी अंजीर का सेवन करके काफी लाभ उठा सकते हैं
Read also : papita khane ke fayde
मधुमेह को नियंत्रित करने में मदद:
अंजीर में प्राकृतिक चीनी होती है जो शरीर में ग्लूकोज की मात्रा को संतुलित रखता है। इस मधुमेह के लिए फ़ायदेमंद है। डायबिटीज वाले मरीज बिना किसी चिंता के इसे खा सकते हैं।
अंजीर खाने के फायदे आँखों की सुरक्षा बढाने में :
अंजीर में विटामिन ए बहुत अच्छी मात्रा में पाया जाता है जिस कारण यहां को संबंधित किसी भी समस्या में बहुत ही फायदा पहुंचाता है।
Anjeer khane ke fayde करे त्वचा की देखभाल:
अंजीर के सेवन से त्वचा चमकदार और स्वस्थ रहती है। इसमे मोजुद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले रेडिकल्स से बचाते हैं। और त्वचा को नमी भी प्रदान करता है।
अंत में यही कहना चाहेंगे कि अंजीर पोषक तत्वों से भरपूर है और हर किसी को निश्चित तौर पर इसे अपनी जीवनशैली में उतारना चाहिए। आप खुद देखेंगे कि इसके फायदे कितने अधिक है। स्वास्थ्य से संबंधित सभी तरह की समस्याओं में यह बहुत ही ज्यादा मददगार साबित होगा।
अंजीर खाने का सही समय :
अंजीर अत्यधिक फायदेमंद फल है इसे किसी भी समय खाया जा सकता है इसके लिए कोई विशेष समय की आवश्यकता नहीं है लेकिन फिर भी कुछ समय ऐसे होते हैं जब अंजीर खाने के फायदे अधिक होते हैं। यहां कुछ ऐसे समय बताए गए हैं जब अंजीर खाना ज्यादा फ़ायदेमंद हो सकता है:
सुबह के समय :
सुबह के समय यदि आप अंजीर का सेवन करते हैं तो इससे आप दिनभर ऊर्जावान बने रहेंगे आपको थकान का अनुभव नहीं होगा।
दोपहर के समय :
यदि आप दोपहर के समय अंजीर का सेवन करते हैं तो इससे आपको पूर्ण रूप से पोषण प्राप्त होगा इसके साथ साथ आपकी भूख भी नियंत्रित रहेगी जिसके पास ग्रुप आपका वजन भी नियमित रहेगा
शाम के समय:
शाम को अंजीर खाना एक अच्छा स्नैक हो सकता है। यदि आपको बहुत अधिक भूख लगती है तो आप शाम के समय अंजीर खाएं इससे आपको कम भूख लगेगी और आप ज्यादा खाना खाने से बच जाएंगे।
रात के समय :
अंजीर को रात को खाना भी फ़ायदेमंद हो सकता है, लेकिन अधिक खाने से रात को नींद पर असर पड़ सकता है। इसलिए, रात को थोड़ा कम मात्रा में अंजीर खाएं।
इस बात का विशेष ध्यान रखें कि अंजीर में प्राकृतिक मात्रा में ही काफी चीनी होती है इसलिए अत्यधिक मात्रा में से लेने से बचें सीमित मात्रा में इसका उपयोग करें
अगर आप किसी विशेष बीमारी या आहार से संबंधित समस्या से ग्रस्त हैं, तो बेहतर होगा कि आप डॉक्टर से सलाह लेकर अंजीर का सेवन करें।
Read also : Baigan khane ke fayde
Nutrition value in 100 gm anjeer :
अंजीर एक पोषक आहार है जो पोषण और स्वास्थ्य के लिए महत्तवपूर्ण होता है। 100 ग्राम अंजीर में कितनी मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं इसके बारे में बताया गया है :
- कैलोरी (calorie): 74
- कार्बोहाइड्रेट(Carbohydrate) : 19.18 ग्राम
- फ़ाइबर (fiber)2.9 ग्राम
- चीनी (suger): 16.26 ग्राम
- प्रोटीन(protein) : 0.75 ग्राम
- फैट (fat): 0.3 ग्राम
- कैल्शियम (calcium): 35 मिलीग्राम
- मैग्नीशियम (magnesium): 17 मिलीग्राम
- फॉस्फोरस (phosphorus): 8 मिलीग्राम
- पोटैशियम (Potecium): 232 मिलीग्राम
- विटामिन सी (vitamin c): 2 मिलीग्राम
- विटामिन के (vitamin k): 3.3 माइक्रोग्राम
- आयरन (iron): 0.37 मिलीग्राम
Anjeer में फाइबर, विटामिंस और खनिज तत्वों की बहुत अच्छी मात्रा होती है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। इसके सेवन से आपका दिल स्वस्थ रहता है, पाचन तंत्र सुधर जाता है, क्योंकि इसमें फाइबर की बहुत अच्छी मात्रा होती है इसके साथ-साथ आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी अंजीर बहुत लाभदायक है, अंजीर में पोटैशियम होने के कारण ये हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी मदद करता है।
कृपया ध्यान दें कि ये पोषक तत्व अंजीर के प्रकार और औषधि गुण पर भी निर्भर करते हैं।
Anjeer khane ke nuksaan :अंजीर खाने के नुकसान :
अंजीर खाने के कई फायदे होते हैं, लेकिन अधिक मात्रा में अंजीर खाने से कुछ नुकसान भी हो सकते हैं यहां पर कुछ ऐसी स्थितियां बताई गई हैं जिनमें यदि आप अधिक मात्रा मै अंजीर खाते हैं तो आपको नुकसान हो सकता है।
अधिक मात्रा में खाना :
अगर आप अंजीर को अधिक मात्रा में खाते हैं, तो इससे आपके पेट में गैस, कब्ज़, और वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है। अंजीर में प्राकृतिक शुगर होती है, इसलिए उसकी अधिक मात्रा से ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ सकता है।
Anjeer khane ke nuksaan एलर्जी ho sakti h:
कुछ लोगों को अंजीर या उसके दांतों से एलर्जी हो सकती है। यदि आपको अंजीर खाने के बाद ज्यादा खुजली, त्वचा पर चकत्ते, किसी एलर्जी का सामना करना पड़ता है, तो आपको अंजीर का सेवन बंद कर देना चाहिए।
High कैलोरी se Diabetes ka risk :
अंजीर में प्राकृतिक चीनी होती है और ये कुछ कैलोरी भी प्रदान करता है। अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं या मधुमेह के मरीज़ हैं, तो अधिक अंजीर खाने से कैलोरी और चीनी की मात्रा बढ़ सकती है।
रात को अधिक मात्रा में खाना :
अंजीर में कार्बोहाइड्रेट और प्राकृतिक चीनी होती है, इसलिए रात को अधिक मात्रा में अंजीर खाना नींद पर असर डाल सकता है और वजन बढ़ाने का कारण बन सकता है।
दवा के साथ anjeer khana :
यदि आप किसी बीमारी की दवा ले रहे हैं, तो अंजीर का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेना उचित होगा। कुछ दवाओं के साथ अंजीर का सेवन रिएक्शन कर सकता है और उसका असर कम हो सकता है।
अंजीर के dry fruits :
सूखे अंजीर में अधिक कैलोरी होती हैं और उसमें पानी कम होता है। यदि आप सूखे अंजीर को अधिक मात्रा में खाते हैं, तो ये वजन बढ़ाने का कारण बन सकता है। अतः एक सीमित मात्रा में ही अंजीर का सेवन करें
इसलिए, हमेशा समझदार तरीके से अंजीर का सेवन करना चाहिए। यदि आपको कोई बीमारी है या एलर्जी की जानकारी है तो डॉक्टर की सलाह से अंजीर खाएं और अधिक मात्रा में खाने से बचें।
अंजीर खाने का तरीका :
अंजीर खाने का तरीका कुछ इस प्रकार है:
ताजा अंजीर खाना :
अगर आप ताजा अंजीर का सेवन कर रहे हैं, तो उसे धोकर साफ करके सीधे खाएं। यदि आप चाहें तो इसे अकेला भी खा सकते हैं या किसी और फल के साथ मिश्रित करके भी खा सकते हो
सूखे अंजीर खाना :
सूखे अंजीर को पानी में भीगो कर नरम कर सकते हैं। इसके लिए आपको अंजीर को ठंडे पानी में 4-6 घंटे के लिए भिगोना होगा। इसके बाद आप इसे सीधा खा सकते हैं।
अंजीर का शेक:
अंजीर का प्रयोग करके आप पोषक तत्वों से भरपूर एक शेक बना सकते हैं आप चाहे तो इसका स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा सा दूध और शहद भी मिला सकते हैं
अंजीर को नाश्ते के रूप में :
अंजीर को सुखाकर या ताज़ा रूप में अलग-अलग सूखे मेवों के साथ मिला कर खाना एक स्वस्थ नाश्ता हो सकता है।
अंजीर की चटनी :
अंजीर को मसाला बनाकर चटनी बना सकते हैं। इसके लिए अंजीर को पानी में भीगो कर रख कर नरम बना लें और फिर इसे मसल कर चटनी बना लें। इस चटनी को आप पराठे, डोसा, या स्नैक्स के साथ खाना खा सकते हैं।
अंजीर के मिठाई :
अंजीर को मिठाई बनाने में भी इस्तमाल किया जाता है। अंजीर की बर्फी, अंजीर की खीर, या अन्य मिठाईयाँ बन सकती हैं।
कृपा ध्यान दें कि जितना भी स्वादिष्ट और पोषक अंजीर हो, उसका अधिक मात्रा में सेवन न करें। अंजीर खाने में बस इस बात का ध्यान रखें कि इसकी मात्रा संतुलित हो तभी यह आपको फायदा पहुंचाएगा अन्यथा आपको नुकसान भी कर सकता है।
यदि आपको स्वास्थ्य संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या है संजय खाने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर कर ले

Post a Comment